क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयलोकल न्यूज़शिक्षाहेल्थ

डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सरकारी और निजी स्कूलों का किया निरीक्षण

डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सरकारी और निजी स्कूलों का किया निरीक्षण

मोहाली :

हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वीरवार को नेला के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मच्छरों के पनपने की संभावित जगहों की जांच की गई और डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों को डेंगू बुखार के लक्षणों, कारणों, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव भी किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बताया कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है। इसलिए घरों, स्कूलों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक शुक्रवार को ड्राई डे के रूप में मनाएं और मच्छरों के पनपने वाली संभावित जगहों को साफ एवं सूखा रखें।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मौसम ठंडा होने के बावजूद नवंबर के अंत तक डेंगू के मच्छरों के पनपने की संभावना बनी रहती है। इसलिए इस अवधि में भी सतर्क रहने और बचाव के उपाय लगातार अपनाने की जरूरत है।
विभाग ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच और उपचार बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस जागरूकता अभियान में आशा वर्करों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और नर्सिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!