Uncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयलोकल न्यूज़शिक्षाहेल्थ

गांव-गांव पहुंचेगी अमेय फाउंडेशन की फ्री क्लीनिक वैन, रायपुर में लगा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर

गांव-गांव पहुंचेगी अमेय फाउंडेशन की फ्री क्लीनिक वैन, रायपुर में लगा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर

मोहाली : 

अब ग्रामीणों को सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए शहर के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यरत अमेय फाउंडेशन की ओर से शुरू की गई फ्री क्लीनिक वैन गांव-गांव पहुंचकर लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। फाउंडेशन की चेयरपर्सन आभा बंसल की पहल पर क्लीनिक वैन ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को गांव रायपुर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

क्लीनिक वैन में डॉक्टर और स्वास्थ्य टीम मौजूद रहती है, जो विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाएगी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी शहरों का रुख न करना पड़े।

इस मौके पर आभा बंसल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोगों के लिए छोटी-सी स्वास्थ्य समस्या के लिए भी शहर तक पहुंचना मुश्किल होता है। आर्थिक परेशानियों और दूरी के कारण अनेक लोग समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच नहीं करवा पाते। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए क्लीनिक वैन शुरू की गई है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के दरवाजे तक पहुंचाई जा सकें।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मोहाली जिले के विभिन्न गांवों में नियमित रूप से मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। इस पहल से विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। अमेय फाउंडेशन का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!