खेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़पंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईयुवा

अतुल शर्मा बने भाजपा पंजाब कोऑपरेटिव सेल के स्टेट कन्वीनर

अतुल शर्मा बने भाजपा पंजाब कोऑपरेटिव सेल के स्टेट कन्वीनर

 

मोहाली:

उद्योगपति एवं समाजसेवी अतुल शर्मा को भाजपा पंजाब कोऑपरेटिव सेल का स्टेट कन्वीनर नियुक्त किया गया है। वर्ष 2004 से समाजसेवा में सक्रिय अतुल शर्मा को सामुदायिक कार्यों का दो दशकों से अधिक का अनुभव है।

उन्होंने हाल ही में मोहाली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 50 से चुनाव लड़ा था। अपनी नियुक्ति पर अतुल शर्मा ने भाजपा के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।

उन्होंने संगठन को मजबूत करने, सहकारी क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!