क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयलोकल न्यूज़शिक्षा
Related Articles
Check Also
Close

डेराबस्सी :
बरनाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को डेराबस्सी में सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले एक विशाल रोष रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
रैली में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी, यूनियन पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके साथ संवाद स्थापित करने और शीघ्र समाधान निकालने की अपील की।
इस बीच, पंजाब बंद का असर भी डेराबस्सी में देखने को मिला। शहर के कई बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान और कुछ शिक्षण संस्थान बंद रहे। हालांकि, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।