Uncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयलोकल न्यूज़शिक्षाहेल्थ

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित डॉक्यूमेंट्री फिल्म मक्करा, पोपना और पन्नूआं में दिखाई गई

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित डॉक्यूमेंट्री फिल्म मक्करा, पोपना और पन्नूआं में दिखाई गई

मोहाली :

पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से उनके जीवन, दर्शन, विचारधारा और सामाजिक समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में खरड़ ब्लॉक के गांव मक्करा, पोपना और पन्नूआं में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से 30 मिनट की विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई।

इस संबंध में खरड़ के उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) गुरमीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की इस पहल का उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी महाराज की महान विचारधारा और शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचाना है। गुरु साहिब ने समूची मानवता को समानता, आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं आज भी समाज को जात-पात, भेदभाव और अन्य सामाजिक बुराइयों से ऊपर उठकर समानता पर आधारित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाई जा रही यह 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म लोगों को गुरु साहिब के जीवन और उनके मानवतावादी विचारों से परिचित करवाने का प्रभावी माध्यम है।

गुरमीत सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से नई पीढ़ी को गुरु साहिब की शिक्षाओं से जोड़ने के साथ-साथ समाज में आपसी सम्मान, एकता और सद्भावना की भावना को भी मजबूत किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज ने अपनी वाणी और विचारों के माध्यम से पूरी मानवता को समानता, सत्य और मानवीय गरिमा का संदेश दिया। पंजाब सरकार द्वारा 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित किए जा रहे इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य गुरु साहिब की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और उन्हें उनकी शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!