खेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईयुवा

सुनीना चौटाला ने भाजपा पर साधा निशाना, अर्चना गुप्ता की टिप्पणी को लेकर उठाए सवाल

सुनीना चौटाला ने भाजपा पर साधा निशाना, अर्चना गुप्ता की टिप्पणी को लेकर उठाए सवाल

चंडीगढ़ :

इनेलो महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सुनीना चौटाला ने हरियाणा भाजपा की नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की एक समुदाय और टंगे हुए कुर्ता-पायजामा को लेकर की गई हालिया विवादित टिप्पणी पर भाजपा नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है।

सुनीना चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास विकास, रोजगार और जनकल्याण को लेकर कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं है और सत्ता में बने रहने के लिए पार्टी जातिगत व सामुदायिक राजनीति का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि अर्चना गुप्ता की टिप्पणी उनकी “संकीर्ण सोच” को दर्शाती है और भाजपा अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए चौटाला ने कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजगारी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। भर्ती में अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि इससे आम परिवारों और गृहिणियों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब जनता रोजगार, महंगाई और जनकल्याण जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगती है, तो भाजपा नेता मूल समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक और जातिगत मुद्दों को सामने लाते हैं।

चौटाला ने कहा कि हरियाणा के किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा भाजपा की कथित विभाजनकारी राजनीति से परेशान हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं से भाषा पर संयम रखने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि इस तरह के “अशोभनीय और विभाजनकारी” बयानों का आगामी चुनावों में राजनीतिक असर पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता अपने लोकतांत्रिक वोट की ताकत के जरिए भाजपा की कथित विभाजनकारी राजनीति का जवाब देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!