खेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रयुवा

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी से तीन बसें रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी से तीन बसें रवाना

डेराबस्सी:

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आज श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए ले जाने वाली 109वीं, 110वीं और 111वीं बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

109वीं और 110वीं बसें वार्ड नंबर 11 और गांव ढेर अलमगीर से रवाना हुईं, जबकि 111वीं बस ने लालड़ू के वार्ड नंबर 3 से अपनी यात्रा शुरू की।

इस अवसर पर विधायक रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का उद्देश्य लोगों को विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा के लिए सुविधाजनक और नि:शुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए लगातार यह सुविधा प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू यात्रा के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर लालड़ू नगर परिषद के अध्यक्ष जोरावर सिंह, पार्षद मलकीत सिंह, अन्य पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने तीर्थ यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!