खेलछत्तीसगढ़पंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीय

अंब साहिब चौक नामकरण और दो बस शेल्टर बनाने की मांग

अंब साहिब चौक नामकरण और दो बस शेल्टर बनाने की मांग

मोहाली:’

वार्ड नंबर 13 की पार्षद कुलदीप कौर धनौआ ने गुरुद्वारा श्री अंब साहिब के सामने नवनिर्मित चौक का नाम “अंब साहिब चौक” रखने तथा गुरुद्वारा साहिब के पास दो बस शेल्टर बनाने की मांग को लेकर नगर निगम के मेयर को लिखित अनुरोध दिया है।

कुलदीप कौर धनौआ ने कहा कि गुरुद्वारा श्री अंब साहिब मोहाली की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचते हैं। ऐसे में चौक का नाम “अंब साहिब चौक” रखना श्रद्धालुओं की भावनाओं के अनुरूप होगा।

उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के सामने दो बस शेल्टर बनाने की मांग करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु बसों से यहां आते हैं। बसों की प्रतीक्षा करने वाले लोगों को गर्मी, धूप और बारिश से बचाने के लिए बस शेल्टर जरूरी हैं।

पार्षद ने मेयर और नगर निगम आयुक्त से दोनों मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार कर जल्द मंजूरी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की धार्मिक पहचान भी मजबूत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!