खेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियायुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्य

तिरंगा राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक : आभा बंसल

तिरंगा राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक : आभा बंसल

मोहाली :

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज शास्त्री मॉडल स्कूल, फेज-1, मोहाली में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं अमाय फाउंडेशन की चेयरपर्सन आभा बंसल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा फहराया और देशभक्ति से ओत-प्रोत भावनाओं का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आभा बंसल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक को इसका सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बारे में भी जानकारी दी और उन्हें अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवारजनों और आसपास के लोगों को भी इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

आभा बंसल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल आर. बाला ने कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभा बंसल को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने की शपथ भी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!