टॉप न्यूज़दिल्ली NCRपंजाब

DIG मोहांका की नई पुस्तक “एबव एंड बियॉन्ड” का विमोचन

नई दिल्ली:

इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में किया गया। इस पुस्तक के लेखक हैं श्री शिव कुमार मोहांका, DIG, CISF। विमोचन समारोह में नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किन्जारापुरम राम मोहन नायडू ने पुस्तक का अनावरण किया।

DIG मोहांका ने तीन दशकों से अधिक के अपने अनुभव के आधार पर भारत के विमानन क्षेत्र की विस्तृत जानकारी दी है। 445 पन्नों की इस पुस्तक में एयरपोर्ट कोड, यात्री स्वास्थ्य, इन-फ्लाइट भोजन जैसी जानकारियों के साथ-साथ वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग, एआई और साइबर सुरक्षा जैसे भविष्य के रुझानों पर भी चर्चा की गई है।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने पुस्तक को “भारत के विमानन क्षेत्र का एन्साइक्लोपीडिया” करार दिया और मोहांका की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उद्योग के हर पहलू को कवर किया है। पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने इसे “भारत और विश्व में विमानन का बाइबिल” कहा।

पुस्तक में 1,500 यात्रियों के सर्वेक्षण के आधार पर 262 बार-बार सामने आने वाली समस्याओं का विश्लेषण किया गया है और भारत के विमानन तंत्र में सुधार के लिए सुझाव भी दिए गए हैं।

चेननई की जुरिस प्रेस द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक अब अमेज़न और बुक्स सेंट्रल पर उपलब्ध है और विमानन पेशेवरों, छात्रों और शौकीनों के लिए उपयोगी मानी जा रही है।

DIG मोहांका, जिन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, ने कहा, “विमानन केवल विमानों और यात्रियों के बारे में नहीं है – यह लोगों, सटीकता और प्रगति के बारे में है। यह पुस्तक उड़ान के पीछे की समन्वय और अनुशासन को समझने में मदद करती है जो हर टेकऑफ को संभव बनाता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!