Uncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयलोकल न्यूज़शिक्षाहेल्थ

अतुल शर्मा को भाजपा पंजाब सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया

अतुल शर्मा को भाजपा पंजाब सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया

मोहाली:

उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता अतुल शर्मा को भाजपा पंजाब के सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। शर्मा वर्ष 2004 से लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं और उन्हें सामुदायिक सेवा का दो दशकों से अधिक का अनुभव है। हाल ही में उन्होंने मोहाली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 50 से चुनाव लड़ा था।
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए अतुल शर्मा ने भाजपा के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का धन्यवाद किया और उन पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार प्रकट किया।
उन्होंने नेतृत्व को आश्वस्त किया कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने, सहकारिता क्षेत्र के विकास तथा जनकल्याण के कार्यों में योगदान देने के लिए कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!