डेराबस्सी से तीर्थ यात्रा के लिए तीन बसें रवाना
डेराबस्सी से तीर्थ यात्रा के लिए तीन बसें रवाना

डेराबस्सी:
पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ स्थल यात्रा योजना के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आज डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं को विभिन्न पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए तीन बसों को रवाना किया।
121वीं बस को बैरमाजरा, 122वीं बस को तोगापुर और 123वीं बस को आगापुर से रवाना किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सरकार की इस पहल को लेकर उनमें खासा उत्साह देखने को मिला।
विधायक रंधावा ने सभी श्रद्धालुओं को सुखद एवं सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्रद्धालुओं से सभी की भलाई के साथ-साथ पंजाब की तरक्की, खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना करने की अपील की।
रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ स्थल यात्रा योजना विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण पहल है, जो विभिन्न कारणों से स्वयं तीर्थ स्थलों की यात्रा नहीं कर पाते