खेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधर्मपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईयुवा

मेगा जॉब फेयर में 144 उम्मीदवार शामिल, 98 दूसरे राउंड के लिए चयनित

मेगा जॉब फेयर में 144 उम्मीदवार शामिल, 98 दूसरे राउंड के लिए चयनित

मोहाली:

मॉडल करियर सेंटर (MCC), एसएएस नगर द्वारा विधायक डेराबस्सी कुलजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में डेराबस्सी के कम्युनिटी सेंटर में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इसमें 10वीं, 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवारों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।

जॉब फेयर में कुल 144 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 98 उम्मीदवारों का दूसरे राउंड के लिए चयन किया गया। विभिन्न कंपनियों और भर्ती एजेंसियों ने इसमें हिस्सा लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए।

मेले में NIIT Limited, ICICI Bank, ITM, 360 Bytes, Danone Nutricia International, Airtel Xstream Fiber, TCS iON, Quess, Kaveri Services, Protalk Solution, Riseup HR Services, Gates India, Blinkit, Flipkart, GI Group, Curegers Healthcare, Apollo Pharmacies, Circle of Crest, Adecco और Staffing Titans सहित कई कंपनियां शामिल हुईं।

MCC की यंग प्रोफेशनल रोजी सिंगला ने उम्मीदवारों को भाग लेने वाली कंपनियों और भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी।

इस अवसर पर डीबीईई जालंधर की उप निदेशक नीलम माहे, ईजीटीओ सुखमन मान, डिप्टी सीईओ सुखमन बाथ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने उम्मीदवारों को ऐसे रोजगार मेलों का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपने कौशल को लगातार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के जॉब फेयर युवाओं को सीधे नियोक्ताओं से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!