खेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्ममनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईयुवायूपीराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलोकल न्यूज़
वार्ड 50 से भाजपा प्रत्याशी अतुल शर्मा ने भरा नामांकन
वार्ड 50 से भाजपा प्रत्याशी अतुल शर्मा ने भरा नामांकन

मोहाली :
ईश्वर के आशीर्वाद, शुभचिंतकों एवं मित्रों के सहयोग तथा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ जी और आभा बंसल जी के मार्गदर्शन में आज भाजपा प्रत्याशी अतुल शर्मा ने वार्ड नंबर 50 से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अतुल शर्मा के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
नामांकन दाखिल करने के बाद अतुल शर्मा ने पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे वार्ड 50 के विकास, स्वच्छता, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
