खेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियाधर्मपंजाबयूपीराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयलोकल न्यूज़शिक्षाहेल्थ

लोक मिलनी में विधायक कुलजीत रंधावा ने सुनीं समस्याएं, 70 लाख के विकास कार्य किए समर्पित

लोक मिलनी में विधायक कुलजीत रंधावा ने सुनीं समस्याएं, 70 लाख के विकास कार्य किए समर्पित

डेराबस्सी :

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने गुरुवार को ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के तहत त्रिवेदी कैंप, गुरु नानक कॉलोनी, भगवानपुर और रामपुर सैनियां का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर विधायक ने लगभग 70 लाख रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें त्रिवेदी कैंप में गलियों का निर्माण, गुरु नानक कॉलोनी में पाइपलाइन और गलियों का विकास, जबकि भगवानपुर और रामपुर सैनियां में श्मशान घाट तथा सामुदायिक केंद्र से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं।

कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के हर गांव और वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!