पंजाब में भाजपा का भविष्य उज्ज्वल, राजनीति में बदलाव कभी भी संभव: आभा बंसल
पंजाब में भाजपा का भविष्य उज्ज्वल, राजनीति में बदलाव कभी भी संभव: आभा बंसल

मोहाली:
वरिष्ठ भाजपा नेत्री “आभा बंसल” ने कहा कि पंजाब की राजनीति में बदलाव की अपार संभावनाएं हैं और ‘भाजपा’ लगातार राज्य में अपनी जड़ें मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि आज जो लोग ‘भाजपा’ की संभावनाओं पर सवाल उठाते हैं, उन्हें वर्ष 2021 के नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों को भी याद रखना चाहिए।
आभा बंसल ने कहा कि वर्ष 2021 में आम आदमी पार्टी (आप) की स्थिति पंजाब के शहरी निकाय चुनावों में काफी कमजोर थी। उस समय पार्टी केवल लगभग 69 सीटें जीत पाई थी और कांग्रेस तथा अकाली दल से काफी पीछे रही थी। मोहाली सहित कई नगर निगमों में भी आप कोई प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, इसके बावजूद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में आप ने सरकार बना ली। इससे यह स्पष्ट होता है कि जनता का मूड बदलने पर राजनीतिक परिस्थितियां भी तेजी से बदलती हैं।
बंसल ने कहा कि ‘भाजपा’ पंजाब में संगठनात्मक रूप से लगातार मजबूत हो रही है। युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, उद्योगपतियों और आम नागरिकों के बीच पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भाजपा पंजाब में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी और सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।
पंजाब के विकास, उद्योग, रोजगार और सुशासन के मुद्दों पर भी भाजपा निरंतर कार्य कर रही है तथा जनता का बढ़ता समर्थन पार्टी और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
