टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलोकल न्यूज़

श्री राधा कृष्ण मंदिर फेज-2 मोहाली में भव्य 108 ज्योत आरती एवं कीर्तन का आयोजन

श्री राधा कृष्ण मंदिर फेज-2 मोहाली में भव्य 108 ज्योत आरती एवं कीर्तन का आयोजन

मोहाली : 
शनिवार शाम को श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं धर्मशाला, फेज-2, मोहाली में भगवान शनिदेव जी की 108 ज्योत आरती एवं कीर्तन का भव्य आयोजन श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ किया गया।

इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने परिवार सहित भाग लिया और भगवान शनिदेव जी के आशीर्वाद की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं की मंडली द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन से हुई, जिससे पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बन गया।

इसके बाद पंडित शिव हरियाणा जी द्वारा शनिदेव की विशेष आरती एवं 108 ज्योत आरती वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न करवाई गई।

मंदिर सभा के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं और लोगों को भक्ति से जोड़ते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालु अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ तथा अन्य शुभ अवसरों पर भी आरती बुक कर भगवान शनिदेव जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम का समापन सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!