खेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRयूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़शिक्षा

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की 12वीं प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर तीन दिवसीय धार्मिक समारोह शुरू

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की 12वीं प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर तीन दिवसीय धार्मिक समारोह शुरू

मोहाली :

श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं धर्मशाला सभा, फेज-2, मोहाली में शुक्रवार को श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की पावन प्रतिमा की 12वीं प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय धार्मिक समारोह श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शुरू हुआ।समारोह का शुभारंभ प्रातःकाल भव्य प्रभात फेरी के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 27 जून से 29 जून तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन के दौरान प्रतिदिन भजन संध्या एवं कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।29 जून को समापन अवसर पर शाम 6:00 बजे से 9:00 बजे तक श्री हरमन जी एंड पार्टी द्वारा भक्ति संध्या प्रस्तुत की जाएगी। इससे पहले सुबह 8:00 बजे पावन प्रतिमा का मूर्ति स्नान तथा धूने पूजन संपन्न होगा।तीनों दिनों तक श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए प्रतिदिन लंगर की भी व्यवस्था की गई है।मंदिर सभा के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया कि इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को समारोह में शामिल होकर श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!