
चंडीगढ़ :
गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वूमेन, सेक्टर-26 के पुस्तकालय विभाग ने 30 जून 2026 को “लाइब्रेरी मैनेजमेंट प्रैक्टिसेज़: देन एंड नाउ” विषय पर ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया। यह कार्यक्रम गूगल मीट और यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से आयोजित किया गया।सेमिनार में श्रीलंका के यूनिवर्सिटी ऑफ केलनिया की डॉ. प्रियंवदा वानिगासूरिया, मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT), भोपाल के डॉ. वेंकट राव पोकुरी तथा गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, चंडीगढ़ की डॉ. प्रीति शारदा ने तकनीकी सत्रों को संबोधित किया।कार्यक्रम में भारत और विदेशों से 250 से अधिक लाइब्रेरियन, शिक्षाविद्, शोधकर्ता, फैकल्टी सदस्य और विद्यार्थियों ने भाग लिया। सेमिनार में डिजिटल परिवर्तन, ज्ञान संगठन तथा पुस्तकालय पेशेवरों की बदलती भूमिका जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रत्येक व्याख्यान के बाद आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद किया, जिससे कार्यक्रम और अधिक ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बना।आयोजकों ने सिख एजुकेशनल सोसाइटी के प्रबंधन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जसविंदर कौर ने पुस्तकालय टीम और आयोजन समिति को सफल अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के आयोजन के लिए बधाई दी।
