एटीएमए योजना के तहत 10 किसानों को मछली बीज वितरित
एटीएमए योजना के तहत 10 किसानों को मछली बीज वितरित

मोहाली:
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की एटीएमए योजना के तहत साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले के चयनित 10 मत्स्य किसानों को मछली बीज उपलब्ध करवाए गए। इसका उद्देश्य जिले में वैज्ञानिक एवं आधुनिक तरीके से मत्स्य पालन को बढ़ावा देना है।
मछली बीज फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव बगड़ियां स्थित फिश सीड फार्म से उपलब्ध करवाया गया। चयनित किसानों के तालाबों पर प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें अन्य किसानों और मत्स्य पालकों को तालाब प्रबंधन, मछली आहार, पानी की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई।
सहायक निदेशक मत्स्य पालन, एसएएस नगर हरदीप कौर ने कहा कि एटीएमए योजना के तहत की जा रही गतिविधियां मत्स्य किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने और अपनी आय बढ़ाने में मदद कर रही हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं और तकनीकी सहायता का अधिकतम लाभ लेने के लिए मत्स्य पालन विभाग से संपर्क करें।
जिला प्रशासन ने भी किसानों से कृषि के साथ मत्स्य पालन जैसे सहायक व्यवसाय अपनाकर अपनी आय के स्रोत बढ़ाने तथा सरकार द्वारा दी जा रही तकनीकी और वित्तीय सहायता का लाभ उठाने की अपील की।