चंडीगढ़ :
धनास के बड़े पार्क में स्थानीय पार्षद रामचंद्र यादव के प्रयासों से बाथरूम निर्माण का काम शुरू हो गया है। धनास के पार्कों में अब तक
एक भी बाथरूम की सुविधा नहीं थी, जिसके चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय निवासियों
की लंबे समय से बाथरूम बनाने की मांग थी। लोगों की मांग को देखते हुए पार्षद रामचंद्र यादव ने इस दिशा में प्रयास किए, जिसके बाद
अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बताया गया है कि बाथरूम का निर्माण कार्य करीब दो महीने में पूरा होने की उम्मीद है।