खेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियामनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई

श्री गणेश महोत्सव का भक्तिमय समारोह के साथ समापन

श्री गणेश महोत्सव का भक्तिमय समारोह के साथ समापन

मोहाली :

श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं धर्मशाला सभा, फेज-2, मोहाली की ओर से आज श्री गणेश महोत्सव के समापन समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा को विधिवत रूप से फेज-2 स्थित मंदिर से फेज-9 के मुख्य पंडाल तक ले जाया गया।

सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे और धार्मिक कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवमय बना रहा।

श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं धर्मशाला सभा, फेज-2 की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं का उनकी सहभागिता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!