Uncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयलोकल न्यूज़शिक्षाहेल्थ

गौ अस्पताल एवं गौशाला में श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेश विसर्जन

गौ अस्पताल एवं गौशाला में श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेश विसर्जन

मोहाली:

गौ ग्रास सेवा समिति द्वारा संचालित गौ अस्पताल एवं गौशाला, फेज-1, मोहाली में 14 सितंबर से स्थापित श्री गणपति जी महाराज की गणेश विसर्जन शोभायात्रा एवं समारोह आज एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मोहाली के विभिन्न क्षेत्रों से महिला मंडलों ने कार्यक्रम में भाग लिया और भजन-कीर्तन के माध्यम से श्री गणपति जी महाराज का गुणगान किया। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के साथ गणेश उत्सव का समापन किया और भावपूर्ण मन से बप्पा को अगले वर्ष पुनः आने का निमंत्रण दिया।

कार्यक्रम में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री श्री आशीष सूद विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने हाथों से गौ माता के लिए चारा, तूड़ी, चोकर, चीनी एवं अन्य सामग्री से विशेष रूप से तैयार किया गया केक अर्पित किया तथा गौ माता और श्री गणपति जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर एकादशी के पावन अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को गौ माता के दूध से तैयार की गई खीर और लस्सी का विशेष प्रसाद वितरित किया गया।

गौ ग्रास सेवा समिति ने गणेश उत्सव को सफल एवं यादगार बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, महिला मंडलों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

गौ ग्रास सेवा समिति
संपर्क: 7380273902

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!