Uncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयलोकल न्यूज़शिक्षा

हरचंद सिंह बरस्ट ने किया 5-5 पौधे लगाने का आह्वान

हरचंद सिंह बरस्ट ने किया 5-5 पौधे लगाने का आह्वान

मोहाली :

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरस्ट ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, आढ़तियों और आम लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम पांच-पांच पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर भी दो पौधे अवश्य लगाए और उनकी नियमित देखरेख करे।

मंगलवार को शहीद भगत सिंह हरियावल लहर के तहत पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्यालय में फलदार एवं पारंपरिक पौधों का ‘पौधा लंगर’ लगाया गया। इस दौरान हरचंद सिंह बरस्ट ने मंडी बोर्ड मुख्यालय और मॉडर्न फल एवं सब्जी मंडी, मोहाली में 100 पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए 700 पौधे वितरित किए गए।

बरस्ट ने बताया कि इससे पहले भी हरियावल लहर के तहत लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की गई है, जिसके कारण वे अब 10 से 12 फुट ऊंचे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और लगातार बढ़ती गर्मी इस बात का संकेत है कि लोग प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे समय में अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है, क्योंकि इस मौसम में पौधे आसानी से विकसित हो जाते हैं। हालांकि, पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ कई दशकों तक छाया, ऑक्सीजन, फल और लकड़ी जैसी अमूल्य सौगातें देता है। कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी ने पेड़ों के महत्व को और अधिक स्पष्ट कर दिया था।

हरचंद सिंह बरस्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह हरियावल लहर के तहत पिछले चार सीजन में 1.21 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि इस सीजन 55 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर इंजीनियर-इन-चीफ जतिंदर सिंह भंगू, संयुक्त सचिव हरजीत सिंह संधू, मुख्य अभियंता गुरिंदर सिंह चीमा, मुख्य अभियंता अमनदीप सिंह, जीएम मनिंदरजीत सिंह बेदी, अमला अधिकारी सुरमुख सिंह सहित पंजाब मंडी बोर्ड के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!