
मोहाली :
एक सहारा फाउंडेशन के संस्थापक एवं प्रख्यात समाजसेवी दीपू शर्मा कुराली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मोहाली में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेविका आभा बंसल से मुलाकात कर उन्हें आगामी सामूहिक विवाह समारोह का औपचारिक निमंत्रण दिया। यह समारोह 11 अक्टूबर 2026 को खरड़ में आयोजित किया जाएगा।
मुलाकात के दौरान दीपू शर्मा और उनकी टीम ने आभा बंसल को कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र भेंट किया तथा फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के युवक-युवतियों को सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने में सहयोग प्रदान करना है।
आभा बंसल ने फाउंडेशन के इस मानवीय एवं समाजहितैषी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और आयोजकों की सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।
इस अवसर पर एक सहारा फाउंडेशन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।