खेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयलोकल न्यूज़शिक्षाहेल्थ

गौ अस्पताल एवं गौशाला की तीसरी वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

गौ अस्पताल एवं गौशाला की तीसरी वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

मोहाली

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री हनुमान संकीर्तन मंडल, खरड़ द्वारा गौ माता एवं भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित भजनों से हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर वैदिक गुरुकुल, गांव टीड़ा के निदेशक डॉ. स्वामी वागीश स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सभी सनातनियों से आह्वान किया कि वे अपनी नेक कमाई का कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा गौ सेवा, धर्म, संतों, मंदिरों तथा अन्य सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा और दान से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति प्राप्त होती है।

विशिष्ट अतिथि पूज्य स्वामी कृष्णानंद जी महाराज “भूरी वाले” ने गौशालाओं में सूखे चारे (तूड़ी) की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज से गौ संरक्षण और गौ कल्याण के लिए आगे आने की अपील की।

गौ ग्रास सेवा समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार गोयल ने संस्था की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन वर्षों में गौ अस्पताल ने 1,599 घायल, बीमार और दुर्घटनाग्रस्त गोवंश का निःशुल्क उपचार किया है। स्वस्थ होने के बाद इन पशुओं को विभिन्न सहयोगी गौशालाओं में पुनर्वासित किया गया।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में लगभग 200 पशुओं को रखने की क्षमता है, जबकि वर्तमान में यहां करीब 230 गोवंश के साथ-साथ ऊंट, घोड़े एवं अन्य पशुओं का भी उपचार और देखभाल की जा रही है।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष मोहाली संजीव वशिष्ठ, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, आम आदमी पार्टी के महासचिव सनी आहलूवालिया, आभा बंसल, रमेश दत्त शर्मा, विभिन्न पार्षदों तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाई कन्हैया वेलफेयर सोसायटी द्वारा श्रद्धालुओं को लगभग 500 तुलसी एवं अन्य पौधे निःशुल्क वितरित किए गए। अंत में मालपुआ और आलू-पूरी के भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।

गौ ग्रास सेवा समिति ने सभी संत-महात्माओं, गणमान्य व्यक्तियों, दानदाताओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए समाज से गौ सेवा और पशु कल्याण के इस पुण्य कार्य में निरंतर सहयोग देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!