छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयलोकल न्यूज़शिक्षा
जीरकपुर मंडल-1 में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह का सम्मान, कई युवा भाजपा में शामिल
जीरकपुर मंडल-1 में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह का सम्मान, कई युवा भाजपा में शामिल

जीरकपुर :
जीरकपुर मंडल-1 में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह को जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा मोहाली ताहिल शर्मा (लक्की) ने सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
इस अवसर पर कई युवाओं ने भाजपा की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ताहिल शर्मा ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राशी अय्यर, जिला मोहाली ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरप्रीत सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर कांतिवाल सहित मंडल-1 के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर ताहिल शर्मा ने कहा कि युवाओं का संगठन से जुड़ना पार्टी के विस्तार और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने का संकेत है।