क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयलोकल न्यूज़शिक्षाहेल्थ

रोटरी क्लब मोहाली ने किया डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा की आधिकारिक यात्रा का आयोजन

समाजसेवियों और विभिन्न संस्थाओं को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, रोटरी से जुड़ने का किया आह्वान

मोहाली:

रोटरी क्लब मोहाली द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा की आधिकारिक यात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन क्लब के प्रेसिडेंट अशोक गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन कमलदीप सिंह टीवाणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्लब की प्रगति, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।

डॉ. रीटा कालरा ने रोटरी क्लब की प्रबंध समिति के साथ विशेष बैठक में रोटरी इंटरनेशनल के दिशा-निर्देशों के अनुसार क्लब के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही, मोहाली डिस्ट्रिक्ट के लक्ष्यों और प्राथमिकताओं को रोटरी इंटरनेशनल के विजन के अनुरूप आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

इसके बाद आयोजित भव्य समारोह में शहर की जानी-मानी हस्तियों, समाजसेवियों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। रोटेरियन मनप्रीत सिंह ने स्वागत भाषण दिया, जबकि रोटेरियन सतीश अरोड़ा ने पिछले वर्ष की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। रोटेरियन नवनीत सक्सेना ने क्लब की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वहीं, रोटेरियन एच.एस. सिबिया ने 41 वर्ष पूर्व स्थापित रोटरी क्लब मोहाली की यात्रा को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।

क्लब के प्रेसिडेंट अशोक गुप्ता ने डॉ. रीटा कालरा द्वारा दिए गए मार्गदर्शन की सराहना करते हुए क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन के.के. सेठ ने किया, जबकि अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कर्नल टी.बी.एस. बेदी ने संभाली।

कार्यक्रम की विशेषता समाजसेवियों, सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित करना रहा। इस दौरान राजिंदर सिंह बेवली ने “बिना दवाओं के इलाज” विषय पर अपने अनुभव साझा किए।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विश्व स्तर पर रोटरी क्लब की भूमिका और सामाजिक उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों से इस पुनीत संस्था से जुड़ने और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह के अंत में रोटरी क्लब मोहाली की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. रीटा कालरा और असिस्टेंट गवर्नर कमलदीप सिंह टीवाणा को विशेष स्मृति चिह्न भेंट किए गए। रोटेरियन आर.पी. सहगल ने उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। शानदार अल्पाहार और रात्रिभोज के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!