खेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRधर्मपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईयुवायूपी

बंदी सिखों की रिहाई और हवारा को पैरोल की मांग को लेकर 21 अगस्त को पंजाब बंद

बंदी सिखों की रिहाई और हवारा को पैरोल की मांग को लेकर 21 अगस्त को पंजाब बंद

चंडीगढ़:

कौमी इंसाफ मोर्चा ने बंदी सिखों की रिहाई, जगजीत सिंह हवारा को पैरोल देने और 15 अगस्त को मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान किया है।

बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इस दौरान बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, स्कूल-कॉलेजों और सड़क व रेल यातायात बंद रखने की अपील की गई है।

बंद को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC), शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर), अकाली दल (वारिस पंजाब दे), दल खालसा और हवारा कमेटी समेत कई पंथक, किसान, मजदूर और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला है।

SGPC ने अपने सभी शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालयों को 21 अगस्त को बंद रखने की घोषणा की है। वहीं, मोहाली के कई निजी स्कूलों में भी छुट्टी घोषित की गई है।

कौमी इंसाफ मोर्चा ने उन बंदी सिखों की तत्काल रिहाई की मांग की है, जो अपनी कानूनी सजा पूरी कर चुके हैं, लेकिन अभी भी विभिन्न जेलों में बंद हैं।

इसके अलावा, मोर्चे ने जगजीत सिंह हवारा को कम से कम 10 दिन की पैरोल देने की मांग की है।

मोर्चा ने 15 अगस्त को चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए हिरासत में लिए गए लोगों की बिना शर्त रिहाई की मांग भी की है।

मोर्चा ने लोगों से बंद को शांतिपूर्ण और स्वेच्छा से सफल बनाने की अपील की है। इस बीच, प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!