क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयलोकल न्यूज़शिक्षाहेल्थ

नेशनल स्पेस डे के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

नेशनल स्पेस डे के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

मोहाली:

नेशनल स्पेस डे के अवसर पर आज प्रिंसिपल श्रीमती जसप्रीत कौर बैंस के मार्गदर्शन में फिजिक्स विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अंतरिक्ष और विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों पर रचनात्मक पोस्टर तैयार किए।

फिजिक्स विभाग की प्रमुख डॉ. मुनीषा महाजन ने विद्यार्थियों के साथ नेशनल स्पेस डे से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों से अवगत करवाया।

प्रतियोगिता के अंत में प्रिंसिपल श्रीमती जसप्रीत कौर बैंस ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में अधिक से अधिक रुचि लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए रिफ्रेशमेंट का भी प्रबंध किया गया।

इस अवसर पर प्रो. अमरीश, प्रो. इंद्रजीत, प्रो. सिमरन और प्रो. रुपिंदर सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!