स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा मोहाली ने दो दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया
धानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में की सफाई, लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील



मोहाली :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर भाजपा मोहाली ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दो दिवसीय स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।
इस अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने सार्वजनिक स्थानों की सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता और साफ-सफाई बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना और शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाना है।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग दें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और इसे जन आंदोलन बनाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है।