क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाब

नशा मुक्ति के संदेश के साथ नुक्कड़ नाटक का मंचन

नशा मुक्ति के संदेश के साथ नुक्कड़ नाटक का मंचन

 

मोहाली:

संस्कार भारती, मोहाली और इम्पैक्ट आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में फेज-7 मार्केट, मोहाली में ‘युवा शक्ति—नशों से मुक्ति’ शीर्षक से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

कलाकारों ने नशे की लत से होने वाले सामाजिक और पारिवारिक नुकसान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, कला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में लगाने की अपील की। संवाद और प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशे की समस्या से निपटना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

नाटक का निर्देशन बनिंदर सिंह ‘बनी’ ने किया। इसमें पुष्पिंदर बग्गा, शरण बगानिया, हरमंसजीत, रमणजोत, अजय मसीह और स्वामी ने अभिनय किया।

संस्कार भारती के अध्यक्ष पंडित विनोद पवार और उपाध्यक्ष एडवोकेट उमेश नारंग ने कलाकारों का धन्यवाद करते हुए लोगों से नशे की लत से जूझ रहे युवाओं को मार्गदर्शन देने और उनके पुनर्वास के लिए उचित अवसर उपलब्ध कराने की अपील की।

इस अवसर पर संस्कार भारती और इम्पैक्ट आर्ट्स के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि नुक्कड़ नाटक की अगली प्रस्तुति 26 सितंबर को जीरकपुर के वीआईपी रोड, फर्स्ट ब्लॉक मार्केट में आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!