क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयलोकल न्यूज़शिक्षाहेल्थ

महिलाओं के लिए विशेष कैंसर चेकअप एवं मेगा मेडिकल कैंप 6 सितंबर को

अमेय फाउंडेशन की पहल, सेक्टर-70 में लगेगा स्वास्थ्य शिविर

मोहाली : 

कैंसर का नाम सुनते ही जहां परिवारों की चिंता बढ़ जाती है, वहीं समय पर जांच इस गंभीर बीमारी से लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार बन सकती है। इसी सोच के साथ अमेय फाउंडेशन ने महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर पहल की है। फाउंडेशन की ओर से 6 सितंबर को सेक्टर-70 में कोठी नंबर 190 के सामने पार्क में सोहाना हॉस्पिटल के सहयोग से विशेष कैंसर चेकअप एवं मेगा मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। कैंप में महिलाओं के लिए विशेष रूप से कैंसर संबंधी जांच और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की जाएगी। फाउंडेशन की चेयरपर्सन आभा बंसल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैंप की जानकारी देते हुए महिलाओं से समय निकालकर स्वास्थ्य जांच करवाने और अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

आभा बंसल ने बताया कि कैंप का उद्देश्य महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि कई बार महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों के चलते अपनी सेहत को प्राथमिकता नहीं देतीं। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाएं और किसी भी तरह के लक्षण को नजरअंदाज न करें।

उन्होंने बताया कि कैंप में महिलाओं के लिए विशेष कैंसर जांच के साथ सामान्य स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कैंप के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञ महिलाओं को कैंसर से बचाव, शुरुआती लक्षणों और नियमित जांच के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे।

आभा बंसल ने कहा कि अमेय फाउंडेशन का प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने शहर की महिलाओं से 6 सितंबर को कैंप में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!