खेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीमुंबईयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्य

मेयर ने फेज-7 मार्केट में चलाया विशेष सफाई अभियान

मेयर ने फेज-7 मार्केट में चलाया विशेष सफाई अभियान

मोहाली:

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने शनिवार को फेज-7 मार्केट में विशेष सफाई अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर झाड़ू लगाई। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर आरपी शर्मा और डिप्टी मेयर हरपाल सिंह चन्ना भी अभियान में शामिल हुए।

अभियान के दौरान मेयर ने मार्केट के आसपास सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और दुकानदारों व स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालने की अपील की।

समाना ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना केवल नगर निगम और सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक को इसमें योगदान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि शहर के अन्य क्षेत्रों और बाजारों में भी इसी तरह के सफाई अभियान चलाए जाएंगे।

इस मौके पर नगर निगम के अधिकारी, सफाई कर्मचारी और मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!