
चंडीगढ़:
शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित आधिकारिक आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव-II श्री कुलतार सिंह से मुलाकात की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विशाल त्रिशूल मार्च से संबंधित 11 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब में आतंकवाद से प्रभावित हिंदू परिवारों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को सरकार के समक्ष रखा और इन मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।
बैठक के दौरान राजनीतिक सचिव-II श्री कुलतार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार ने उनकी सभी मांगों पर पहले ही विचार कर लिया है। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर सरकार की ओर से जल्द ही घोषणा की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के सकारात्मक रुख का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी।