खेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRपंजाबराज्यराष्ट्रीयशिक्षा

विद्या भारती पंजाब के आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का 10वां दिवस संपन्न

विद्या भारती पंजाब के आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का 10वां दिवस संपन्न

मोहाली:

विद्या भारती पंजाब द्वारा आयोजित 15 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का 10वां दिन जितेंद्र वीर सर्वहितकारी विद्या मंदिर, सेक्टर-71, मोहाली में उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ।

दिन की शुरुआत प्रातःकालीन योगाभ्यास, शारीरिक व्यायाम और विद्या भारती की प्रार्थना के साथ हुई, जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य सत्र में अमित डोगरा ने “सामूहिक पंचपदी पाठ योजना” विषय पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सुव्यवस्थित और उद्देश्यपूर्ण पाठ योजना प्रभावी शिक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंचपदी विधि शिक्षण को अधिक रोचक, सहभागितापूर्ण और परिणामोन्मुख बनाती है।

उन्होंने पंचपदी पद्धति के पाँच चरणों—प्रस्तावना, प्रस्तुतीकरण, तुलना एवं निष्कर्ष, सामान्यीकरण तथा अनुप्रयोग—की विस्तार से जानकारी दी और उदाहरणों के माध्यम से उनके उपयोग को समझाया। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध शिक्षण से कक्षा अधिक प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनती है।

सत्र के दौरान प्रतिभागियों को समूहों में विभाजित कर पंचपदी पाठ योजना तैयार करने का अभ्यास कराया गया। उन्होंने अपने-अपने समूहों की योजनाएँ प्रस्तुत कीं और विशेषज्ञ से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि यह शिक्षण पद्धति विद्यार्थियों में चिंतनशीलता, सहभागिता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!