Uncategorizedटॉप न्यूज़

इंजीनियरिंग कॉलेज, झनजेरी में एआईसीटीई-VAANI 2.0 संगोष्ठी सम्पन्न

मोहाली

चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (CEC), झनजेरी में एआईसीटीई-VAANI 2.0 पहल के तहत दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इसका विषय “एआई एवं डाटा साइंस: इंडस्ट्री 5.0 के परिप्रेक्ष्य में डिजिटल दुनिया का रूपांतरण” रहा।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सभी सत्र पंजाबी भाषा में आयोजित किए गए, जिससे जटिल इंजीनियरिंग विषयों को सरलता से समझाया जा सका। छात्रों ने “विकसित भारत 2047” की दृष्टि को सरल और सहज तरीके से समझने का अवसर सराहा।

संगोष्ठी में डॉ. सरताजवीर सिंह, श्री तेजिंदर पाल सिंह जस्सल, डॉ. रूपिंदर सिंह, डॉ. गुरिंदर सिंह बराड़, डॉ. इंदरदीप सिंह, श्री दीपक शर्मा, डॉ. सी.पी. कंबोज और श्री वरुण शर्मा सहित कई विशेषज्ञों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की।

सीईसी प्रबंध निदेशक अर्श धालीवाल ने कहा कि यह संगोष्ठी सिर्फ अकादमिक आयोजन नहीं बल्कि भावी इंजीनियरों और शोधकर्ताओं को दिशा देने वाला कदम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि तकनीकी शिक्षा को सरल भाषा में उपलब्ध कराना ही भविष्य निर्माण की कुंजी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!