खेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशधर्मपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई

सेवा संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा का पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन

सेवा संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा का पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन

 

मोहाली:
वार्ड नंबर 41, सेक्टर-86, मोहाली में आज सेवा संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के दौरान भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों जी का MC गुरप्रीत कौर उभ्भा, उनके पति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पंजाब सरदार हरदेव सिंह उभ्भा तथा वार्ड नंबर 41 की पूरी टीम द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वेव एस्टेट गेट नंबर-5 पर सरदार केवल सिंह ढिल्लों जी के नेतृत्व में पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर मनोज शर्मा, गुलशन सूद और जे.एस. राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं वार्ड नंबर 41 के निवासी उपस्थित रहे।
बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों को लेकर भाजपा लगातार उठा रही है आवाज
MC गुरप्रीत कौर उभ्भा ने कहा कि वार्ड नंबर 41 सहित पूरे मोहाली के लोगों को पीने के पानी, सीवरेज, सफाई, स्ट्रीट लाइटों, पार्कों, सड़कों तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन जनसमस्याओं को लेकर भाजपा लगातार सरकार और प्रशासन के समक्ष लोगों की आवाज मजबूती से उठा रही है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 41 के निवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष लगातार मांगें रखी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के अधिकारों, बुनियादी सुविधाओं और जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर संघर्ष कर रहे हैं। जब तक लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक उनकी आवाज बुलंद की जाती रहेगी।
भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मोहाली सहित पूरे पंजाब में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!