
मोहाली:
पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 124वीं और 125वीं बस को सैदपुर और रुरका से श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना किया गया। इन बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों की यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है।
विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि तीर्थ यात्रा योजना को लेकर लोगों, खासकर बुजुर्गों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए सुविधाजनक यात्रा व्यवस्था उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि खाटू श्याम, हरिद्वार, मथुरा और वृंदावन सहित अन्य धार्मिक स्थलों के लिए भी बसें भेजी जा रही हैं।
कुलवंत सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों और शिक्षा को भी बढ़ावा दे रही है तथा उन्हें नशे से दूर रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने में मददगार साबित होंगे।
इस अवसर पर स्टेट अवार्डी फूलराज सिंह, डिप्टी मेयर हरपाल सिंह चन्ना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि तीर्थ यात्रा बसों को लेकर लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है और सरकार की इस पहल को श्रद्धालुओं का अच्छा समर्थन मिल रहा है।