मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण की वार्ड नंबर 6 से शुरुआत
मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण की वार्ड नंबर 6 से शुरुआत

मोहाली:
मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण की शुरुआत वार्ड नंबर 6 से की गई। इस अवसर पर डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया ने इलाके के निवासियों के साथ मिलकर सफाई अभियान में स्वयं मैदान में उतरकर हिस्सा लिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सफाई केवल एक मुहिम नहीं, बल्कि हमारी सोच और जिम्मेदारी है। जहां सेवा की जरूरत हो, वहां केवल बातें नहीं बल्कि जमीन पर उतरकर काम करना जरूरी है।
सफाई अभियान के दौरान लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया और अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जुड़ने की अपील की गई।
डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया ने कहा कि साफ वार्ड, सुंदर मोहाली और खुशहाल पंजाब के लक्ष्य को तभी हासिल किया जा सकता है, जब सभी लोग मिलकर जिम्मेदारी निभाएं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि मिशन क्लीन पंजाब को एक जन आंदोलन बनाने के लिए सभी मिलकर अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लें।