क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबयूपीराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीयलोकल न्यूज़शिक्षाहेल्थ

सीजीसी लांडरां में रेड रिबन क्लब नोडल अधिकारियों की एडवोकेसी बैठक आयोजित

सीजीसी लांडरां में रेड रिबन क्लब नोडल अधिकारियों की एडवोकेसी बैठक आयोजित

मोहाली:

पंजाब के युवा सेवा निदेशक के निर्देशों तथा पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (सीजीसी), लांडरां में रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारियों और सदस्यों की एडवोकेसी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक युवा सेवा विभाग के सहायक निदेशक कैप्टन (सेवानिवृत्त) मनतेज सिंह चीमा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

इस अवसर पर कैप्टन मनतेज सिंह चीमा ने कहा कि बैठक का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखना, एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना, स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना तथा टीबी-मुक्त भारत अभियान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विश्व एड्स दिवस, राष्ट्रीय युवा दिवस और राष्ट्रीय टीबी दिवस सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जागरूकता दिवसों का कैलेंडर भी जारी किया गया। साथ ही युवा क्लबों को जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के लिए वित्तीय सहायता देने की घोषणा की गई तथा विश्वविद्यालयों को क्यूआर-कोड आधारित एचआईवी/एड्स जागरूकता सामग्री वितरित की गई।

बैठक के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेड रिबन क्लबों को पुरस्कार और प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घरुआं ने पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद अमिटी यूनिवर्सिटी, सीजीसी झंजेरी, सीजीसी लांडरां, खालसा कॉलेज मोहाली और सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, खुन्नी माजरा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में युवाओं को सामाजिक जागरूकता अभियानों से जोड़ने और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर संवेदनशील बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!