खेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रीय

इस्कॉन चंडीगढ़ की जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब

इस्कॉन चंडीगढ़ की जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब

चंडीगढ़:

इस्कॉन चंडीगढ़ द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस भव्य धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन किए तथा रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।पूरे मार्ग में हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुसज्जित रथ पर विराजमान भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्त नृत्य एवं जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए।श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण, हरिनाम संकीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की विशेष व्यवस्था की गई। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इस पावन यात्रा का हिस्सा बने।इस अवसर पर अमेया फाउंडेशन की संस्थापक आभा बंसल ने भी रथ यात्रा में भाग लेकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और सभी श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि तथा देश की उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देते हैं।आयोजकों ने बताया कि जगन्नाथ रथ यात्रा का सनातन परंपरा में विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि भगवान के रथ के दर्शन और उसकी रस्सी खींचने से विशेष आध्यात्मिक पुण्य की प्राप्ति होती है। यात्रा के सफल आयोजन के साथ श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!