
मोहाली :
फेज-9 स्थित श्री शिव मंदिर एवं धर्मशाला समिति ने आज होने वाली भजन संध्या के लिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध न कराए जाने पर चिंता जताई है।
समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 1000 से 1500 श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस सुरक्षा के लिए कई बार फेज-8 पुलिस स्टेशन से संपर्क किया गया, लेकिन स्टाफ की कमी का हवाला देकर सहायता नहीं मिल सकी।
समिति के अनुसार, लिखित और मौखिक अनुरोध के बावजूद पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे आयोजन को लेकर चिंता बढ़ गई है।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की चौकी आयोजित की जा रही है। समिति ने प्रशासन से सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।