टॉप न्यूज़दिल्ली NCRपंजाब
CISF की नई कल्याणकारी पहल से 1.6 लाख जवान होंगे लाभान्वित, 1 सितंबर से ऑनलाइन पोर्टल शुरू

नई दिल्ली
CISF ने अपने जवानों और उनके परिवारों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है। 1 सितंबर से एक समर्पित ऑनलाइन वेलफेयर पोर्टल शुरू किया जाएगा, जिससे ऋण, छात्रवृत्ति और चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए सीधे आवेदन किए जा सकेंगे।
नई योजनाओं के तहत:
-
ऋण पर ब्याज दरें घटकर 3%, चिकित्सा ऋण पर 2%
-
गृह/विवाह ऋण सीमा ₹3 लाख से ₹5 लाख
-
DG छात्रवृत्ति योजना में सुधार: 80% अंक पर ₹20,000, 90% पर ₹25,000
-
शहीदों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति ₹10,000 – ₹20,000
-
सेवानिवृत्त कर्मियों को ₹1.25 लाख जोखिम बचत लाभ
-
परेड विशेष आहार भत्ता ₹60 से ₹100 प्रतिदिन
-
कुल ₹100 करोड़ से अधिक की राशि कल्याण कार्यों के लिए निर्धारित की गई है।
CISF ने इन सुधारों को “बल के लिए ऐतिहासिक और कल्याणकारी बदलाव” बताया है।