
चंडीगढ़
एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ में कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम के मार्गदर्शन में 29 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत आज कर्मचारियों ने ‘फिट इंडिया शपथ’ ली और सक्रिय एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर जोर दिया।
इस अवसर पर आदित्य गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस हर वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है, जो महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद्र की जयंती है। उन्होंने कहा कि यह दिवस न केवल खेल जगत के महान खिलाड़ियों को सम्मानित करता है, बल्कि सभी को फिट रहने और खेल भावना को अपनाने के लिए प्रेरित भी करता है।