

मोहाली
श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं धर्मशाला, फेज-2, मोहाली की टीम द्वारा जन्माष्टमी के छठे दिन छठी पूजन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पूजन के उपरांत कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान 16 अगस्त 2025 को मंदिर परिसर में आयोजित झांकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
कीर्तन और आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामुदायिक एकता का प्रतीक रहा, जिसे क्षेत्रवासियों ने अत्यंत सराहा।