खेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईयुवा

औद्योगिक क्षेत्र में पानी व सीवरेज की समस्याओं को लेकर बैठक

औद्योगिक क्षेत्र में पानी व सीवरेज की समस्याओं को लेकर बैठक

चंडीगढ़:

 फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एसोसिएशंस पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष महेश चुग और वित्त सचिव अरविंदर सोढ़ी के नेतृत्व में प्रबंध निदेशक के साथ बैठक कर औद्योगिक क्षेत्र में पानी की सप्लाई और सीवरेज से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।

बैठक में एएमडी, चीफ इंजीनियर, मैप ब्रांच के अधिकारियों, फील्ड स्टाफ और नगर निगम के प्रतिनिधियों सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष ए.आर. चौधरी और डॉ. जिंदल भी उपस्थित थे।

संबंधित विभागों के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्याओं की संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर जांच की जाएगी और जल्द व्यावहारिक समाधान निकालने के प्रयास किए जाएंगे।

फेडरेशन ने उम्मीद जताई कि औद्योगिक क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के लिए समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!