
मोहाली
श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं धर्मशाला, फेज़-2 में नवगठित सभा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 108 ज्योत शिव जी आरती का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर सभा के सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर 108 दीपों की ज्योति से जगमगा उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने सभी सदस्यों का उनके विश्वास, सहयोग और समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष की सफलता सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
अतुल शर्मा ने यह भी आश्वासन दिया कि सभा आगे भी पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करती रहेगी तथा श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं धर्मशाला, फेज़-2 को क्षेत्र का एक आदर्श धार्मिक एवं सामाजिक केंद्र बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी श्रद्धालु भक्ति भाव से सराबोर नजर आए।